About Us

महिला कल्याण समिति “दीपशिखा” आयुध निर्माणी मुरादनगर द्वारा संरक्षित हमारा विद्यालय जवाहर लाल मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, न केवल निर्माणी परिसर अपितु आस-पास के ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को शिक्षित करते हुए उनके व्यक्त्वि का सवांगीण विकास कर, जीवन के नवीन आशाओं के लिए तैयार करने की दिशा में निरन्तर अग्रसर है।

इस विद्यालय की स्थापना स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की स्मृति में 22 दिसम्बर 1964 को माननीया सुचेता कृपलानी (भूतपूर्व मुख्यमत्री उ0प्र) के कर कमलों द्वारा की गई। विद्यालय को वर्ष 1968 में हाईस्कूल , वर्ष 1975 में इण्टरमीडिएट तथा वर्ष 1980 में विज्ञान वर्ग की मान्यता प्रा्रप्त हुई।

हमारा विद्यालय, छात्राओं, स्थायी स्टाफ, पी0टी0ए0 स्टाफ , हमारे प्रबन्धक महोदय श्री चाँद किशोर, तथा अध्यक्षा महोदया श्रीमती प्रज्ञा पारमिता पांडा के निर्देशन में सफलता के शिखर को छुने के लिए लगातार प्रयासशील है।

इण्टरमीडिएट में संस्था को हिन्दी , अंग्रेजी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिग विज्ञान,गणित, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गृहविज्ञान, इतिहास, संस्कृत, संगीत गायन विषयों में छात्राओं को पारंगत किया जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ प्यारिी बेटियों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए विद्यालय में चार सदन- अपाला, गार्गी मैत्रेयी, स्मिता ,में विभाजित पाठ्यगामी सहक्रियाओं का आयोजन किया जाता है। खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रौनक हमारे विद्यालय में देखते ही बनती।

विद्यालय की पत्रिका का “इर्शिता” व Newsletter “रु—ब-रु” के माध्यम से छात्रायें अपने विचारों को सुन्दर रूप में प्रस्तुत करती हैं। हमारे विद्यालय की छात्रायें जीवन में नये आयामों को प्राप्त कर रही हैं, चाहे वह चिकित्सा क्षेत्र हो या इंजीनियरिंग, राजकीय सेवाये हो या निजी सेवाएँ| जवाहर लाल मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज की क्षात्राएँ सदैव शिखर पर आसीन हैं |